पूर्णिया, मई 4 -- केनगर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित गोकुलपुर चौक गांव में एक 21 वर्षीय प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय एक नाबालिग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना बीते शनिवार दो मई 2026 की रात्रि करीब 11: 30 बजे की बतायी जाती है। घटना को लेकर नाबालिग लड़की की मां ने आरोपी युवक सरसी के रिफ्यूजी कॉलोनी नहर टोला निवासी मो. आशिक के विरुद्ध केनगर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में नाबालिग की माता ने कहा है कि बीते एक वर्ष से युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम जाल में फंसा रखा था जिसकी जानकारी उसे नहीं थी। महिला ने बताया है कि बीते शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे युवक चुपके से उसके घर आया और शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री से शारीरिक संबंध बनाया। उसने युवक को पकड़ लिया था ले...