हजारीबाग, अप्रैल 9 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एक 12 वर्षीय नाबालिग ने गुरुवार को कटकमसांडी थाना में दुष्कर्म का आवेदन दिया है। जिसमे कटकमसांडी गावं के 50 वर्षीय ब्यक्ति पर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह महुआ चुनने कटकमसांडी के जंगल की ओर अपने भाई के साथ गयी थी। इसी बीच कटकमसांडी गावं के एक ब्यक्ति जबरन झाड़ी की ओर उठा कर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा ।जब नाबालिग चिलाने लगी तो वह वहां से भाग गया। इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.