संभल, जून 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव में पड़ोस के जनरल स्टोर से मंगलवार की सुबह सामान लेने गई नाबालिग से दुकानदार ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दुकानदार उसकी पत्नी और बेटी ने नाबालिग के साथ मारपीट की। पीड़ित की मां ने छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग मंगलवार की सुबह नौ बजे पास के जनरल स्टोर से इंची टेप और पेचकस लेने गई थी। जहां दुकानदार ने युवती का हाथ पड़कर छेड़छाड़ करते हुए अंदर खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर दुकान पर पहुंची आरोपी की पत्नी और बेटी ने भी युवती के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। किसी तरह नाबालिग बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जनरल स्टोर पर पहुंचे परिजनों के साथ भी दुकान डालने मारपीट करने का प्रयास ...