मैनपुरी, नवम्बर 24 -- क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर निवासी एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 13 नवंबर की शाम 7 बजे उसकी पुत्री डेयरी पर दूध लेने गई थी, जहां से वह वापस लौट रही थी। तभी गांव निवासी अमित यादव पुत्र राजपाल ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दी। घर पर आकर पुत्री ने अपने पिता को सारी बात बताई। जब आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उसे व उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.