गौरीगंज, जुलाई 23 -- भादर। संवाददाता रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना का विवरण पीड़िता के परिजनों के अनुसार 11 जुलाई को वे निमंत्रण में गए थे। इसी दौरान सुल्तानपुर जिले के औझी थाना शिवगढ़ निवासी एक युवक मौका पाकर घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

परिजनों की शिकायत निमंत्रण से लौटने पर किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बदनामी के डर से परिजन कुछ दिन शांत रहे, लेकिन आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उन्होंने गुरुवार को रामगंज थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक...