सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। नगर थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सर्टिफिकेट के अनुसार नाबालिग बताया गया है। इस संबंध लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताया गया है कि आरोपी मोबाइल फोन व सामने से हर समय मेरी पुत्री को परेशान कर रहा था। बार बार आपत्तिजनक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर डालता था। वही बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा था। जिसके कारण पुत्री का घर से निकलना मुश्किल हो गयी थी।वह हर समय डरी सहमी रहती थी। जब इसकी शिकायत की तो आरोपी अपने परिजन व साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। बाद में...