भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के बड़गाछ चौक के समीप स्थित एक निजी लॉज से खगड़िया जिला की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के गायब होने को लेकर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस मामले में परिजनों ने लॉज मालिक के पुत्र पर भी गंभीर आरोप लगाया है। मामले की बरारी थाना की पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...