रुडकी, मई 25 -- एक नाबालिग का बाल विवाह करने और गर्भवती होने का मामला सामने आया है। डॉक्टरों की सतर्कता के चलते इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिग का विवाह नवंबर 2025 में क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के बाद नाबालिग चार माह की गर्भवती हो गई। 23 मई को पति गर्भवती पत्नी को रुड़की के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लेकर गया था। अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने जब महिला की शारीरिक स्थिति देखकर संदेह होने पर उसका आधार कार्ड मांगा तो उसमें उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 2012 अंकित पाई गई। जिसके अनुसार पीड़िता क...