गया, जुलाई 9 -- नाबालिग लड़की के अवैध गर्भपात मामले में फरार चल रहे आरोपी चिकित्सक पिंटू कुमार दांगी को बांकेबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर इमामगंज थाना क्षेत्र के बहेरा गांव स्थित उसके घर में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। बांकेबाजार थाना के सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाह ने बताया कि इस मामले में 10 मई को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले पुलिस नाबालिग के प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। जांच के दौरान चिकित्सक की संलिप्तता सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिंटू कुमार दांगी बिना आवश्यक अनुमति के क्लिनिक संचालित कर रहा था और अवैध रूप से महिलाओं का ऑपरेशन व गर्भपात कराने का काम करता था। नाबालिग के गर्भपात मामले में उसके खिलाफ बांकेब...