संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा प्रथम स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से एक नाबालिग के खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। पीड़िर ने बैंक कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत व ग्रामीणों के हंगामे के बाद रुपये खाते में जमा किए गए। ग्राम मदरहा, पोस्ट मनैतापुर निवासी मनीष पुत्र राम नयन का बैंक खाता संख्या 62270100000458 उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पिपरा प्रथम में संचालित है। पीड़ित खाताधारक नाबालिग बताया जा रहा है। शनिवार को मनीष जब केवाईसी कराने बैंक पहुंचा और खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि 27 जनवरी 2025 को उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। यह जानकारी मिलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की सूचना पर परिजन बैंक पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.