नाबालिग के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद
चंदौली, सितम्बर 29 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ पुलिस ने सोमवार की देर शाम कौआघाट पुल के समीप चेकिंग के दौरान एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को कौआ घाट पुल के समीप चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6:15 बजे पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ा है। तलाशी में एक अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। सीओ आपरेशन देवेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना नौगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी के आधार पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.