नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
औरैया, जून 23 -- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को फफूंद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फफूंद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह करीब 8:50 बजे सैनपुर-भैंसोल मार्ग मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त 19 वर्षीय शिवजी तिवारी उर्फ शिवा पुत्र राजेश तिवारी निवासी ग्राम भैंसोल, थाना फफूंद को गिरफ्तार किया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तार आरोपित को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.