रामपुर, जुलाई 7 -- स्वार। पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को जितेंद्र कुमार निवासी गद्दीनगली और शमी निवासी सोनकपुर थाना टांडा बहला-फुसलाकर ले गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए नाबालिग की बरामदगी के साथ आरोपियों की तलाश शुरू करदी। इसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान किशोरी को बरामद कर लिया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।कोतवाल अनुपम शर्मा को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार पुरैनिया बाग के पास खड़ा है। पुलिस ने तत्काल ही टीम बनाई औ...