धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, प्रतिनिधि। शादी की नीयत से 15 वर्षीया नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत ने बुधवार को कतरास निवासी इसराफिल को दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई की तारीख 13 अप्रैल निर्धारित की गई। पीड़िता के पिता ने इसराफिल के खिलाफ कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा गया कि 10 फरवरी-2025 को उनकी नाबालिग पुत्री शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकली। वह लौट कर नहीं आई। खोजबीन करने पर पता चला कि उनके मोहल्ले में अपने नाना के घर रहने वाला इसराफिल भी घर से गायब है। इससे पूर्व उससे कहा गया था कि वह अपनी पुत्री की शादी इसराफिल से करवा दे नहीं तो मोहल्ले में अपना मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगा। कांड दर्ज करने के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर लोक अभियोजक समित प्रकाश ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.