लखीमपुरखीरी, जून 6 -- भीरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के एक आरोपी युवक को भीरा पलिया मार्ग रपटापुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियान के तहत भीरा थानाध्यक्ष भीरा रोहित दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। अभियुक्त शिवम के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, करीब 21 वर्षीय शिवम पुत्र मनोहर निवासी ग्राम बोझवा एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। देर शाम को थाना क्षेत्र के रपटा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...