दरभंगा, फरवरी 26 -- कमतौल,। नाबालिग लड़की के अपहरण से जुड़े कमतौल थाना कांड संख्या 29/26 में फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर कमतौल थाना पुलिस ने बुधवार को कुम्हरौली गांव पहुंचकर एक ही परिवार के पांच नामजद अभियुक्तों के घरों में कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में अनुसंधानक अ.नि. अख्तर अंसारी एवं पुलिस बल ने जाले के सीओ कुमार वत्सांक की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपितों के घरों से सामान जब्त किया गया। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की बीते 28 जनवरी की शाम करीब सात बजे किराना सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि कुम्हरौली गांव निवासी मो. सितारे नदाफ उसे गलत नीयत से अगवा कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.