नैनीताल, सितम्बर 5 -- जिला कोर्ट - पीड़िता और उसके पिता के बयानों में विरोधाभास

मेडिकल साक्ष्य भी अभियोजन के पक्ष में नहीं नैनीताल, संवाददाता। त्वरित न्यायालय (एफटीसी), अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सविता चमोली की अदालत ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी चंदन सिंह सम्मल को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र के स्यूड़ा निवासी आरोपी के खिलाफ फरवरी 2024 में धारा 363, 366, 376(2)(ढ) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

प्रमुख विसंगतियां और अदालत की स्वीकार्यता मामले की सुनवाई के दौरान पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों से अभियोजन की कहानी में कई बड़ी विसंगतियां सामने आईं। पीड़िता के पिता ने तहरीर में गायब होने का समय शाम 4:30 बजे बताया था, जबकि पीड़िता ने अदालत में स...