नाबालिग के अपहरण को लेकर 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। शादी की नीयत से 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण के मामले में सरसी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी आरोपी के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि गांव से 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में नाबालिग के परिजन ने सरसी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए धमदाहा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव से केनगर थाना क्षेत्र के सहोरा गांव निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया। साथ ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष राहुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.