जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- जमशेदपुर। उलीडीह ओपी अंतर्गत संजय पथ निवासी प्रिया मुखर्जी को पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला पर नाबालिग के परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। ओपी प्रभारी मो. शारिक अली ने बताया कि पिछले दिनों नाबालिग के परिजनों ने प्रिया के घर पर जाकर हंगामा किया था। वहीं, प्रिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद थाने में शिकायत की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...