देहरादून, जनवरी 4 -- रुड़की। पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीड़िता को पहले ही बरामद कर चुकी थी। कोतवाली रुड़की में 29 दिसंबर 2025 को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने वाले अरूण कुमार निवासी ग्राम मसाही कला, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.