छपरा, मार्च 24 -- पानापुर । थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में शौच को गयी एक नाबालिग लड़की के अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की की मां ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें अपने ही गांव के चार लोगों को आरोपित किया है। इधर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अपहृता ने स्वेच्छा से प्रेमी के साथ जाने एवं शादी कर लिए जाने की बात कही है। वैसे हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पैंतीस लीटर देशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार पानापुर । स्थानीय थाने की पुलिस ने कोंध भगवानपुर मुसहर टोली में छापेमारी कर 35 लीटर देशी शराब को जब्त कर लिया जबकि पुलिसिया कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गए। एएसआइ गुलाबचंद पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की और ...