औरैया, दिसम्बर 10 -- कोतवाली क्षेत्र के चिटकापुर इलाके में बुधवार दोपहर एक नाबालिग किशोरी को जबरन चार पहिया वाहन में ले जाने की कोशिश की गई। हालांकि किशोरी के शोर मचाने और ग्रामीणों के समय रहते मौके पर पहुंच जाने से बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चिटकापुर गांव निवासी एक महिला की 17 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ खेतों में चना का साग तोड़ने गई थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लोग एक चारपहिया वाहन समेत खड़ा था। आरोप है कि जैसे ही किशोरी वहां पहुंची, आरोपी ने उसे पकड़ लिया और बुरी नीयत से वाहन में बैठाने की कोशिश करने लगा। किशोरी ने जोर से चीखकर मदद मांगी तो समीप खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर स...