गोरखपुर, जून 12 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने अपर पुलिस महानिदेशक (जोन) गोरखपुर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 मई 2026 को दिन में करीब 10 बजे उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल बड़हलगंज कोतवाली में लिखित सूचना दी थी और अपहरण की आशंका जताई थी। आरोप है कि उस समय पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बजाय केवल गुमशुदगी दर्ज की और उसकी प्रति उपलब्ध कराई। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने छोटू सिंह, विकास, गुलशन, राहुल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि मुकदमा द...