देवघर, नवम्बर 10 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला द्वारा थाना में आवेदन देकर अपनी 16 वर्षीया नाबालिग बेटी के अपहरण का कांड 134/2025 दर्ज कराया गया है। जिसमें थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा गांव निवासी सहादत अंसारी पिता संयूम मियां पर पुत्री को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। लड़की भगाने में आरोपी को सहयोग करने वाले ललुवाडीह निवासी छोटू अंसारी व जाहिर अंसारी सहित जियाखाड़ा निवासी सलामत अंसारी के नाम का जिक्र किया गया है। बताया कि 6 नवंबर की शाम उसकी बेटी सामान खरीदने गांव के दुकान गई थी। शाम सात बजे तक लौटकर नहीं आने पर आसपास उसकी सभी जगह खोजबीन की गई। इस क्रम में आरोपी द्वारा पुत्री के भगा ले जाने की जानकारी मिली। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...