नाबालिग के अपहरण का आरोप, लगाई गुहार
गंगापार, अगस्त 3 -- खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने खीरी पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक अगस्त शनिवार की रात करीब 10 बजे तीन लोग उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले भगा गए। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बताए जा रहे हैं। हालांकि मामले में थाना खीरी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करने की मांग की है। इस मामले मे खीरी पुलिस का कहना है कि टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.