पूर्णिया, सितम्बर 16 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। अमौर थाना क्षेत्र में करीब तीन वर्ष पहले 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव को आम के पेड़ से फंदे पर लटकाने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट की विशेष न्यायाधीश सह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गुलनाज फिरदौस ने मामले में दोषी पाए गए अमौर के हरिपुर निवासी मो. तैयब और भक्ताहीर लाल टोला निवासी नजीर को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर अलग-अलग 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों दोषियों को पूर्णिया केंद्रीय कारा भेज दिया गया। सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक जीवन कुमार ज्योति ने अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में अपना पक्ष रखा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर के 103 आपराधिक मामलों म...