कोडरमा, जून 24 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के बगडो गांव में 31 मार्च को हुई 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो मामले के मुख्य आरोपी एवं मृतका के कथित प्रेमी गुड्डू कुमार का भाई है। इससे पूर्व पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि एक अप्रैल को मृतका चांदनी कुमारी की मां ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की मौत को हत्या बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि चांदनी कुमारी की हत्या कर शव को घर में लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मामले मे...