हरिद्वार, मई 11 -- दो दिन पूर्व हुई 15 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधायक के साथ कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोतवाली घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। बाद में कार्यकर्ताओं ने सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला रही है। परिजनों की ओर से पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि पुलिस अलग बयान दे रही है। कार्यकर्ताओं ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- घर से लापता हुई नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ज्वालापुर स्थित बाल्मीकि बस्ती के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्...