रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग की शादी उस समय रुकवा दी गई, जब 30 वर्षीय दूल्हा रामपुर से बारात लेकर पहुंच गया था। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट की टीम ने आधार कार्ड की जांच कर नाबालिग होने की पुष्टि की। इसके बाद विवाह की तैयारियां रोक दी गईं और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व संस्था को किच्छा कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति की दो पुत्रियों के विवाह तय होने की सूचना मिली थी। इसमें छोटी पुत्री के नाबालिग होने का शक था। उनकी अगुवाई में बाल विवाह रोकथाम की टीम ने गांव में जाकर बालिका के परिजनों से संपर्क कर बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में जानकारी दी। टीम ने बालिका का विवाह 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही क...