फिरोजाबाद, जून 27 -- एसएसपी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी एएचटी के कुशल निर्देशन में पुलिस ने बाल विवाह रोकथाम अभियान को लेकर अभियान चलाया और मक्खनपुर के नगला बाजदार में हो रहे बाल विवाह को रुकवाया। रेस्क्यू की गई बालिका को महिला कल्याण विभाग की टीम के सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार थाना एएचटी ने बताया कि बाल विवाह की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और परिजनों को समझा दिया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग की शादी को पुलिस ने रुकवाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...