सुल्तानपुर, अप्रैल 10 -- गोसाईगंज (सुलतानपुर), संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विषाक्त पदार्थ से नाबालिग लड़की के मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सात अप्रैल की सुबह किताब लाने के लिए बरौंसा बाजार के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के ही शनी गौतम,अरुण गौतम और सचिन गौतम ने पीछा किया और लड़की को पकड़कर जबर्दस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद लड़की घर लौट आई और सारी बात अपनी माँ को बताया। परिजन लड़की की हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कालेज सुल्तानपुर ले गए। जहां दोपहर करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों ने शव का अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.