नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महरौली थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग की मदद से चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों में शेख मिनसर, लड्डन, इजरायल, तपस राजवंशी और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, फोन, सिक्के, मूर्तियां, पंखे और 23500 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 19 अप्रैल को चंदन होला गांव में रहने वाले राजीव अग्निहोत्री ने पुलिस में अपने घर में चोरी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन, नगदी, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। मामले की जांच के दौरान इंस्पेक्टर रितेश शर्मा की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो एक संदिग्ध नाबालिग घर के आसपास घूमता नजर आया। इसके ...