बेगुसराय, सितम्बर 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में एक नाबालिग की मौत के साढ़े पांच साल बीत गये। लेकिन नगर थाने की पुलिस के द्वारा अबतक कोर्ट में चार्जशीट तक दाखिल नहीं किया गया। जबकि मृतक नाबालिग के पिता शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना के भाउर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह ने पांच दिसंबर 2020 को नगर थाने (तब रतनपुर ओपी) में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमे पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 व 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया था। इसमें रतनपुर बालिका सुधार गृह की डॉ. अनुजा कुमारी व शेखपुरा बाल सुधार गृह के शशिवाला भदानी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। विधि विशेषज्ञ के अनुसार धारा 306 में 10 साल की सजा का प्रावधान है। मृतका के पिता राजीव सिंह न्याय के लिए पुलिस के दरवाजे से लेकर कोर्ट का चक्कर लगाने के विव...