रुडकी, सितम्बर 4 -- लक्सर, संवाददाता। माता के जागरण में गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को जेल भेजा जबकि मामले में शामिल आरोपी की पुलिस कर रही है। कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल सैनी, शुभम सैनी और साहिल को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में शर्मनाक: जागरण से 150 मीटर दूर बच्ची से होता रहा गैंगरेप, दरिंदगी के बाद चौराहे पर फेंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...