औरैया, अप्रैल 3 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार घटना 2 अप्रैल की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की है, जब किशोरी बिना बताए घर से चली गई। वह अपने साथ मोबाइल फोन और एक सोने की चेन भी ले गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम सिरयावा निवासी उपेंद्र उर्फ राजा व संध्या ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही किशोरी को बर...