संतकबीरनगर, मार्च 29 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम पतिजीव निवासी अरविन्द मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री मानसी 27 मार्च 2026 को शाम करीब 7 बजे बिना बताए घर से चली गई। जाते समय वह अपने साथ घर का कीपैड मोबाइल भी ले गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन व रिश्तेदारी में तलाश करने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।परिजनों के अनुसार मानसी का कद करीब 4 फीट 3 इंच है, रंग सावला, शरीर इकहरा है। जाते समय वह पीले रंग का सूट व पैर में हवाई चप्पल पहने हुई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मामला गंभीरता से लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.