अयोध्या, जून 10 -- तारुन। तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव से निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले को लेकर किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय पुत्री छह जून को दोपहर घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार भेजा गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। परिजनों ने बाजार सहित रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर जानकारी जुटाई, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, मां ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार पीड़िता ने आशंका जताई है कि कहीं पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना न हो गई हो। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले क...