सोनभद्र, मार्च 26 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा कालोनी निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप तीन बहन-भाइयों पर लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अनपरा कालोनी निवासी का आरोप है कि उसकी16 वर्षीय पुत्री को आरोपी अशोक उर्फ मन्नु पुत्र रामअवतार,निहाल पुत्र रामअवतार और उनकी बहन प्रियंका निवासी बैकुंठपुर कोरिया छत्तीसगढ़ द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गये है। 23 मार्च की अपरान्ह से ही उसकी नाबालिग पुत्री लापता हो गयी और काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता ही चल सका है। पूरा विश्वास है कि तीनों गिरोह बना कर उसे भगा ले गये है। अनपरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लापता किशोरी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...