नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- सिंधौली शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 27 जून को घर से लापता हो गई। आरोप है कि जनपद पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के गांव तिलछी निवासी शिवम वर्मा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने यह भी बताया कि बेटी के पास मोबाइल फोन है, फिर भी उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप, रिश्तेदार पर मुकदमा तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.