सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। टाउन थाना की पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी हर्ष कुमार वर्णवाल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि 22 फरवरी को नबालिग के पिता ने टाउन थाना में मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले के आलोक में अनुसंधानरत पुलिस ने आरोपी को यूपी के झांसी स्थित नवाबाद से गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...