मुरादाबाद, फरवरी 24 -- थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सुनवाती निवासी विनय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 20 फरवरी 2026 को अपने मामा संजय के घर ग्राम गनीमतनगर उर्फ सियाली, थाना भोजपुर गई थी। 23 फरवरी की शाम करीब तीन बजे वह अचानक लापता हो गई। शाम को जानकारी मिली कि उनकी बेटी को गांव के का गबर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक इजहार अली खान को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.