मुरादाबाद, मई 21 -- कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानावाला टांडा निवासी मीरा पत्नी मनोज कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 19/20 मई की रात अचानक घर से गायब हो गई। महिला ने बताया कि रात करीब 12 बजे जब वह उठी तो बेटी कमरे में नहीं थी। बाहर निकलकर देखने पर गांव भदगवां थाना भगतपुर निवासी आकाश पुत्र कालीचरन उर्फ राजू एक अन्य युवक के साथ उसकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाता दिखाई दिया। महिला ने बताया कि उसने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे लड़की को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई, ज...