गोरखपुर, अप्रैल 4 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मजनू चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उनकी भांजी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद पता चला कि मगहर निवासी अभिषेक शर्मा किशोरी को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...