नाबालिग किशोरी के गर्भपात मामले में ब्रजेश पाठक ने मांगी स्वास्थ्य महानिदेशक से रिपोर्ट
लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मऊ में नाबालिग किशोरियों के गर्भपात संबंधी एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि महानिदेशक एक सप्ताह में रिपोर्ट दें।वायरल वीडियो में पांच अस्पतालों का एक स्टिंग हुआ। मेडिकल स्टोर में बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात संबंधित गोलियों की बिक्री की बात सामने आई है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। इससे न केवल मरीजों के हितों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि चिकित्सा विभाग की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।दवा ठेकों की जांच रिपोर्ट में देरी पर नाराजगीउत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन में फर्जी बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.