रामपुर, जून 8 -- बिलासपुर। बीते रविवार की शाम दो युवक एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करके ले गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव पईपुरा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की शाम उनकी 15 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने पर ग्रामीणों से पता चला कि गांव के ही बंटी उर्फ विक्रम और राज उनकी बेटी का अपहरण कर अपने साथ कहीं ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...