मधुबनी, फरवरी 28 -- मधेपुर, निज संवाददाता। एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का गांव के ही एक शादी-शुदा 23 वर्षीय युवक द्वारा जबरन अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। नाबालिग लड़की का 25 फरवरी की रात उसवक्त ज़बरदस्ती अपहरण कर लिया जब परिवार के पुरुष सदस्य बारात गए थे। घर पर सिर्फ अपहृत लड़की को मां हो थीं। इस संबंध में अपहृता की माता ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही एक 23 वर्षीय शादी-शुदा युवक सहित उसके अन्य दो भाइयों को नामजद किया गया है। आरोप है कि आरोपित युवक अपने अन्य दो भाइयों के साथ दो बाइक से घर पर आया। उसके बाद तीनों ने मिलकर पुत्री का अपहरण कर लिया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...