नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को जेल भेजा
मेरठ, सितम्बर 14 -- किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास और विरोध पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया था कि गांव के रहने वाले नितिन ने उसकी नाबालिग बेटी का बहला-फुसला कर अपहरण किया। जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसकी बेटी आरोपी के चुंगल से निकली और आपबीती घर वालो को बताई। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.