जामताड़ा, फरवरी 20 -- नाबालिग का अपहरण कर बनाया अश्लील वीडियो वायरल, इंसाफ को दर-दर भटक रही नाबालिग जामताड़ा,प्रतिनिधि: मैट्रिक परीक्षा देने आई एक नाबालिग छात्रा का अपहरण करने के पश्चात उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। यह घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है। बताया जाता है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा घर लौट रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उसे जबरन उठाकर एक मकान में ले गए। आरोप है कि वहां युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए नग्न वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इस घटना के बाद पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। वह पिछले चार-पांच दिनों से महिला थाना और साइबर थाना का चक्कर लगा रही है। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता का कहना है कि...