बुलंदशहर, जुलाई 23 -- अपर सत्र न्यायाधीश/अति. विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम कोर्ट नंबर-1 विनीत चौधरी ने वर्ष 2021 में खुर्जा देहात क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) महेश राघव ने बताया कि ​वादी मुकदमा पीड़िता के दादा द्वारा थाना खुर्जा देहात में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 24 मार्च 2021 की सुबह की है। आरोप था कि गांव सौदा हबीबपुर थाना खुर्जा नगर निवासी बृजेश पुत्र मुकुट सिंह और रवि वर्मा उर्फ छोटू उसकी 16 वर्षीया नातिना पीड़िता को घर के पीछे से बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर भगा ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। पीड़िता ने आरोपी द्वारा दुष्...