दुमका, जुलाई 2 -- दुमका, प्रतिनिधि।नाबालिग को अपहरण करने के आरोप में दुमका की पुलिस टीम ने बिहार के जमालपुर से आरोपी युवक मनीष कुमार झा को गिरफ्तार किया और मुफस्सिल थाना की पुलिस युवक को लेकर दुमका पहुंची। आरोपी युवक से थाने में पूछताछ की गई और बाद में उसे केन्द्रीय कारा भेज दिया गया। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। नाबालिग दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत केशियाबहाल गांव की रहने वाली थी। नाबालिग को सोशल मीडिया के माध्यम से जमालपुर के युवक से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई थी। नाबालिग बिना बताए युवक के साथ फरार हो गई थी। कुछ दिनों के बाद युवक नाबालिग को दुमका रेलवे स्टेशन में छोड़ फरार हो गया था। पुलिस नाबालिग के मोबाइल को जब्त कर युवक के नाम एवं रहने के पता को खंगाला। पुलिस को पता चला कि युवक जमालपुर का रह...